Hanuman Chalisa

मुलायम बाटी और बाफले कैसे बनाएं, पढ़ें 14 आसान टिप्स...

राजश्री कासलीवाल
दाल-बाटी एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है, जो मालवा के साथ-साथ पूरे भारत भर में लोकप्रिय है। बाटी बनाना बहुत बड़ा काम नहीं है, इसे हर कोई बना सकता है। बस नीचे दिए गए आसान टिप्स आजमाएं और बनाएं मुलायम व खस्ता बाटी। जो हर किसी को पसंद आएगी- 
 
खस्ता बाटी कैसे बनाएं ?
 
* बाटी या बाफले बनाते समय हमेशा मोटा आटा इस्तेमाल करें। अगर पूरा मोटा आटा न हो तो आधा सादा और आधा डेढ़ इंची (मोटा) आटा इस्तेमाल करें। 
 
* बाटी बनाते समय उसमें पाव कटोरी दही का इस्तेमाल अवश्य करें। 
 
* बाटी का आटा गूंथते समय नमक और मोयन के साथ थोड़ी-सी शक्कर बुरका देने से बाटी खिली-खिली बनती है। 
 
* बाटी बनाते समय मोयन अवश्य डालें। घी या तेल दोनों में से कुछ भी चल सकता है। 
 
* बाटी बनाते समय अपनी पसंदानुसार उसमें अजवाइन, जीरा या सौंफ अवश्य डालें। इससे बाटियों का स्वाद बढ़ जाएगा। 
 
* बाटी का आटा गूंथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 
 
* बाटी बनाने से आटा-एक घंटा पूर्व आटा गूंथकर रख लें। 
 
* बाटी को ओवन में धीमी आंच पर सेकें। 
 
* बाटी को घी चुपड़ते समय गरमा-गरम बाट‍ी को पहले कपड़े से पकड़ कर हाथ से दबा दें और बीच में दो हिस्से हो जाने पर ही उसे घी में डुबोएं। 
 
बाफले बनाने हो तो क्या करें, जानिए :- 
 
* अगर आपका बाफले बनाने का मन है तो पहले आटा गूंथकर बाटी बना लें। 
 
* फिर एक पतेले या मोटे तले वाले बर्तन में पानी गरम रखें। 
 
* पानी उबलने के बाद तैयार करके रखी हुई बाटियां उबलते पानी में डालें और उबलने दें। बीच-बीच में झारे से चलाती रहें। 
 
* 15-20 मिनट बाद जब बाटी पानी में ऊपर की ओर तैरने लगे तब बाटी को गरम पानी से निकाल लें और थाली या परात में रखकर ठंडा होने दें। 
 
* उबली बाटी ठंडी होने के बाद ओवन गरम करके बाफलों को धीमी आंच पर सेकें।
 
विशेष : उपरोक्त आसान टिप्स अपना कर अगर आप बाटी या बाफले बनाएंगी, तो निश्चित तौर पर आपकी बाटी खस्ता बनेगी और घर आए मेहमान आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख