Hanuman Chalisa

Rakhi Special Recipes Tips : बाजार जैसी मिठाई घर पर कैसे बनाएं, पढ़ें 12 बेशकीमती टिप्स

Webdunia
रक्षाबंधन के पावन त्योहार सभी के घर मिठाइयां बनती हैं। बहुत कम ही परिवार ऐसे होते हैं, जो बाजार से मिठाई खरीदकर त्योहार मनाते हैं। जब हम घर पर मिठाई बनाते हैं तो हम चाहते हैं कि मिठाई ऐसी बने कि सभी उसकी तारीफ करें। 
 
तो आइए आपके लिए पेश हैं मिठाई बनाने के कुछ विशेष टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप निश्‍चित तौर अपनी मिठाई की चारों ओर से तारीफ ही तारीफ पा सकते हैं। जानिए खास 12 आसान टिप्स :-  
 
1. बर्फी जमाने के लिए थाली में डालते समय घी की जगह तेल लगाने से बर्फी जल्दी निकलेगी।
 
2. घर पर गुलाब जामुन बनाते एवं तलते समय घी में 2 चम्मच मीठा तेल मिला दें। इससे घी की परत गुलाब जामुन पर नहीं जमेगी।
 
3. पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले दूध की मलाई न निकालें, इससे पनीर नर्म बनेगा।
 
4. लड्डू में घी डालना हो तो घी को सिर्फ गला लें, पर्याप्त गर्म न करें।
 
5. गुलाब जामुन की चाशनी को ठंडी होने के बाद उस चाशनी में 6-7 बूंद केवड़ा एसेंस मिला दें व फिर चाशनी में गुलाब जामुन डालें। गुलाब जामुन का एक अनोखा स्वाद बना रहेगा।
 
6. नारियल की बर्फी बनाना हो तो नारियल और दूध को मिक्सर में से निकालकर फिर बर्फी बनाएं, अच्छी बनेगी।
 
7. रवे के लड्डू बनाते समय चाशनी पानी के बजाए दूध में बनाएं, फर्क आप खुद देखेंगी।
 
8. खोए के गुलाब जामुन बनाते समय उसमें थोड़ी-सी पिसी चीनी मिला दीजिए। नर्म गुलाब जामुन बनेंगे। 
 
9. गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा-सा पनीर मिला दें और फिर गुलाब जामुन बनाएं तो इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा और देखने में भी ये आकर्षक दिखेंगे। 
 
10. खीर बनाते समय उसमें 1 चम्मच मक्की का आटा डाल देने से खीर गाढ़ी बनेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा। 
 
11. कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद एवं सुगंध बढ़ाने के लिए कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी आवश्यकता के अनुसार कुछ कम मात्रा में डालें और ठंडा होने पर शहद मिलाएं।
 
12. गुलाब जामुन बनाने के लिए मावे में मैदे की जगह आटा मिलाएं। इससे गुलाब जामुन स्वादिष्ट व नरम बनेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख