Hanuman Chalisa

Lockdown में फंसे 1200 छात्र विशेष ट्रेनों से अपने घरों को रवाना

Webdunia
रविवार, 3 मई 2020 (17:26 IST)
कोटा (राजस्थान)। लॉकडाउन के चलते बीते एक महीने से राजस्थान के कोटा में फंसे बिहार के 1200 से अधिक छात्र आखिरकार रविवार को विशेष ट्रेन में सवार होकर अपने घरों को रवाना हो गए। हालांकि कोटा में अब भी 10 हजार छात्र अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। चौबीस बोगियों में सवार 1211 छात्र दोपहर करीब 12 बजे कोटा से बेगुसराय के लिए रवाना हुए।

बेगुसराय के एक निवासी रविराज ने ट्रेन में बैठने के बाद कहा, मैं आज अपने घर बेगुसराय जाने के लिए सरकार और अपने संस्थान का आभारी हूं। लॉकडाउन के चलते हम बहुत परेशानियां झेल रहे थे और वापस जाने का शिद्दत से इंतजार कर रहे थे।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एक और ट्रेन गया जोन के छात्रों को लेकर रविवार रात कोटा से रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान कहीं नहीं रुकेगी। इस कवायद में जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे कोचिंग सेंटर के एक सदस्य ने कहा कि कोटा प्रशासन ने मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर छात्रों को उनकी यात्रा के बारे में सूचित किया और जिन छात्रों को यह संदेश मिला है, केवल उन्हें ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति है।

बड़ी संख्या में छात्र ट्रेन में सवार होने के लिए कोटा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे। बिहार के विभिन्न हिस्सों के 12 हजार से अधिक छात्र, 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के चलते कोटा में फंस गए थे। वे अपने घरों को लौटने के लिए बार-बार बिहार सरकार से इंतजाम करने की अपील कर रहे हैं। कुछ छात्रों ने अपने छात्रावासों के निकट बिहार सरकार के खिलाफ धरना भी दिया।

हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कहते हुए प्रवासियों के लिए यात्रा का प्रबंध करने से इनकार कर दिया कि ऐसा करना कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग से समझौता करना है। कुमार की उनके इस रुख के लिए आचोलना हुई, विशेषकर तब जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश ने अपने छात्रों को लाने के लिए बसें कोटा भेजीं। बिहार में विपक्षी दल राजद ने कुमार को पूरी तरह भ्रमित व्यक्ति करार दिया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बोर्ड के छात्रों को जल्द मिलेंगी नए डिजाइन वाली मार्कशीट

भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदुओं को मिला पूजा का अधिकार

LIVE: धार भोजशाला एक मंदिर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का हिंदुओं के पक्ष में बड़ा फैसला

जिनपिंग की जिस बात पर अमेरिकी भड़के, ट्रंप बोले- 'भाई' ने एकदम सही कहा, लेकिन...

दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाहाकार, लेकिन भारत में वृद्धि सबसे कम; जानें अमित मालवीय के चौंकाने वाले आंकड़े

अगला लेख