Hanuman Chalisa

फोन पर अपनी मां से आखि‍री बार क्‍या कहा था शहीद शंकर सिंह महरा ने?

Webdunia
रविवार, 3 मई 2020 (17:05 IST)
मां फायरिंग शुरू हो गई है, चलो अभी मैं फोन रखता हूं, मैं बाद में तुमसे बात करूंगा...

मां और बेटे के बीच यह आखिरी कॉल था, इसके बाद वे अब कभी भी बात नहीं कर सकेंगे। क्‍योंक‍ि बेटा देश की रक्षा और सेवा करते हुए शहीद हो गया। अब वो स‍िर्फ स्‍मृत‍ि में ज‍िंदा रहेगा। अपनी मां और भारत माता के इत‍िहास में ज‍िंदा रहेगा।

दरअसल, देश की रक्षा के लिए शहादत देने वाले पिथौराढ़ के जवान शंकर सिंह महरा की अपनी मां से फोन पर हुई बात का यह अंत‍िम ह‍िस्‍सा था। जब वह मां के साथ फोन पर था तो गोल‍ियों के चलने की आवाजें आने लगी थी।
बेटे की इस शहीदी के बाद मां बदहवास है और पत्‍नी भी अचेत हो गई है।

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में गंगोलीहाट तहसील के नाली गांव के नायक शंकर सिंह महरा के शहीद होने से उनका यह पूरा इलाका शोक में है। प‍िता और पूर्व सैनिक की आंखों में भी पानी है। शहीद का 5 साल का मासूम बेटा गुमसुम है।

शंकर सिंह के शहीद होने के बाद मीड‍िया में उनके बारे में जानकारी आ रही है। 21 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात नायक शंकर सिंह महरा का पूरा पर‍िवार ही सेना में था। पिता मोहन सिंह सेना से र‍िटायर्ड हो चुके हैं। छोटा भाई नवीन सिंह भी सेना के राष्ट्रीय रायफल में है। वो फि‍लहाल जम्मू कश्मीर में तैनात है और अपने शहीद भाई के पार्थिव शरीर के साथ घर आ रहा है।

शंकर सिंह महरा 11 साल से सेना में थे। वे 21 कुमाऊं रेजिमेंट में नायक पद जम्मू कश्मीर में तैनात थे। करीब 7 साल पहले शादी हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा है।

शहीद शंकर सिंह जनवरी में छुट्टी पर घर आए थे। एक माह की छुट्टी पूरी करने के बाद ही फरवरी में यूनिट लौट गए थे। शहीद का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव पहुंचेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख