कोरोना संक्रमण के 12143 नए मामले, 1.06 करोड़ से अधिक मरीज स्वस्थ

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (11:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 12,143 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 103 संक्रमितों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1.06 करोड़ के पार चली गई है।
ALSO READ: सावधान! महाराष्ट्र में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, जरा बचके...
मंत्रालय ने सुबह 8 बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बताया कि महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,55,550 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 1,06,00,625 पहुंच गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है जबकि कोविड-19 की मृत्यु दर 1.43 फीसदी है।
 
 
देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.5 लाख से कम है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,36,571 मरीजों का फिलहाल संक्रमण को लेकर उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख