suvichar

श्रमिक एक्सप्रेस से मध्यप्रदेश पहुंचे 1300 मजदूर

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (16:52 IST)
जबलपुर। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से लगभग 1300 मजदूरों को लेकर श्रमिक ट्रेन आज मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंची। ट्रेन में मुख्य रूप से जबलपुर संभाग के अलावा शहडोल तथा रीवा संभाग के मजदूर सवार थे, जिन्हें बसों के माध्यम से उनके गृह जिले में भेजा गया।

जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि औरंगाबाद से आने वाली श्रमिक ट्रेन में जबलपुर, रीवा तथा शहडोल संभाग के अलावा अन्य स्थानों के मजदूर भी आए हैं। मजदूरों का थर्मल स्कैनर से रेलवे स्टेशन में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इसके बाद उन्हें बसों के माध्यम से उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया। मजदूरों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी।

कलेक्टर यादव ने बताया कि इसी ट्रेन से औरंगाबाद में हादसे का शिकार हुए शहडोल तथा उमरिया के मृतक मजदूरों तथा घायलों को भी लाया गया है। शवों को लाने के लिए ट्रेन में विशेष बोगी लगाई गई थी।

रेल पुलिस अधीक्षक एसएस जैन ने बताया कि औरंगाबाद में हुई घटना में मृत 16 मजदूरों को तथा चार घायलों सहित दो अन्य व्यक्तियों को श्रमिक एक्सप्रेस के दो विशेष डिब्बे में जबलपुर लाया गया।

ट्रेन के जबलपुर पहुंचने के बाद शव लाने वाली दोनों विशेष बोगियों को दोपहर उमरिया तथा शहडोल के लिए रवाना कर दिया गया था। इनके साथ दो घायल तथा दो अन्य व्यक्तियों को भी भेजा गया है। वहीं मंडला जिले के घायल दो मजदूरों को एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख