shiv chalisa

Covid-19 : क्या मिल गई कोरोना वायरस के खात्मे की दवा, चीन से आई यह अच्छी खबर

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (16:50 IST)
बीजिंग। कोरोना वायरस को खत्म करने वाले वैक्सीन बनाने के लिए दुनिया के कई देश जुटे हुए हैं। इस बीच चीन से एक अच्छी खबर आई है। तीन दवाओं को मिलाकर किए गए पहले परीक्षण के निष्कर्षों के अनुसार कोविड-19 (Covid-19) के लक्षण दिखने के 7 दिनों के अंदर शुरू किए गए दो हफ्ते के इस विषाणुरोधी उपचार से रोगियों के ठीक होने की प्रक्रिया में सुधार आ सकता है और अस्पताल में रहकर इलाज कराने की मियाद घट सकती है।

‘द लांसेट’ पत्रिका में छपे अध्ययन में हांगकांग के 6 सरकारी अस्पतालों के 127 वयस्क सम्मिलित हुए और उन पर कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने में वायरस रोधी दवा की प्रभाव क्षमता की जांच की गई।
 
अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक उपचार में इंटरफेरोन बीटा-1बी, विषाणुरोधी दवा लोपिनाविर-रिटोनाविर और रिबाविरीन के संयोजन को शामिल किया गया। यह संयोजन लोपीनाविर-रिटोनाविर की तुलना में संक्रमण को कम करने में बेहतर साबित हुआ।

उन्होंने तीसरे चरण में बृहद् परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया ताकि गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज में इन तीन दवाओं के संयोजन के प्रभाव की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि ये प्रारंभिक निष्कर्ष केवल हल्के बीमार लोगों के उपचार से निकाले गए।
 
वैज्ञानिकों ने कहा कि लोपीनाविर-रिटोनाविर की तुलना में इन दवाओं के इलाज से सुधार अपेक्षाकृत ज्यादा दिखा ओर लोग कम समय तक अस्पतालों में रह सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख