देश में Covid 19 के 16,577 नए मामले, 120 और लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (10:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 16,577 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,10,63,491 हो गए जिनमें से 1,07,50,680 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 120 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,56,825 हो गई है।
 
देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी बढ़कर 1,55,986 हो गई, जो कुल मामलों का 1.41 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसारकुल 1,07,50,680 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.17 प्रतिशत हो गई,वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।
 
ALSO READ: Covid 19: देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े Corona के सक्रिय मामले
देश में पिछले साल 7 अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 25 फरवरी तक 21,46,61,465 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 8,31,807 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख