UP के सहारनपुर में Corona संक्रमण के 17 नए मामले, कुल संख्या 80 हुई

Webdunia
रविवार, 19 अप्रैल 2020 (14:07 IST)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 पर पहुंच गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि रविवार सुबह 153 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक रिपोर्ट ‘प्रिज्मटिव पॉजिटिव’ है यानी इस रिपोर्ट पर सन्देह है, इसके लिए पांच दिन बाद फिर से नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।

डॉ. सोढी ने बताया कि इस तरह सहारनपुर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 80 हो गए हैं जबकि तीन मामले प्रिज्मटिव पॉजिटिव के हैं। वहीं सहारनपुर जिले के थाना मिर्जापुर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में निरन्तर वृदि होने पर मिर्जापुर पोल स्थित ग्लोकल मेडिकल कालेज में 440 बिस्तरों का कोविड-19 अस्पताल तैयार किया गया है।

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से सक्रमित मरीजों के लिए फतेहपुर स्वास्थ्य केन्द्र को अस्पताल के रूप में चयनित किया था लेकिन वहां सभी बेड भर चुके हैं जबकि मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, इसलिए ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में 440 बिस्तरों का एक और कोविड-19 अस्पताल तैयार कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

अगला लेख