Hanuman Chalisa

Corona India Update: कोविड के 171 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी, कोई मौत नहीं

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2023 (12:18 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 171 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,342 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,80,386 पर पहुंच गई है जबकि मृतक संख्या 5,30,722 पर ही बनी हुई है और कोई नई मौत नहीं हुई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक देश में दैनिक संक्रमण दर 0.09 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।
 
पिछले 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 23 की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,47,322 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.15 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन कल लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

अगला लेख