Dharma Sangrah

Telangana Coronavirus Update : तेलंगाना में मिले Coronavirus के 1891 मरीज, 10 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 2 अगस्त 2020 (14:52 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के 1891 नए मरीज सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 66,677 पर पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 10 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 540 हो गई।राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक बुलेटिन में शनिवार रात आठ बजे तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों में से 517 ग्रेटर हैदराबाद नगर पालिका निगम (जीएचएमसी) से, 181 रंगा रेड्डी जिले से, 146 मेडचा, 138 वारंगल (शहरी), 131 निजामाबाद और 111 मामले संगारेड्डी जिले में सामने आए।

उसने बताया कि 1,088 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 18,547 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है। अब तक कुल 47,590 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को कुल 19,202 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 4,77,795 लोगों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 71.3 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 64.53 प्रतिशत है। वहीं 12,001 लोग घर या सरकारी केंद्रों में पृथक-वास में हैं। घर पर पृथक-वास में रह रहे 84 प्रतिशत मरीज बिना लक्षण वाले हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि 66.3 प्रतिशत कोविड-19 मरीज पुरुष जबकि 34.4 प्रतिशत महिलाएं हैं।कोरोनावायरस के जिन मरीजों की मौत हुई उनमें से 53.87 प्रतिशत मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे जबकि 46.13 प्रतिशत मरीजों की मौत कोविड-19 के कारण हुई।
बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 के लिए कुल 16 सरकारी और 23 निजी प्रयोगशालाएं जांच कर रही हैं। साथ ही 320 सरकारी रैपिड एंटीजन जांच केंद्र भी हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं और सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख