suvichar

उज्जैन में विदेश से लौटे 2 मरीज संदिग्ध, 10 होम आइसोलेशन में

Webdunia
मंगलवार, 17 मार्च 2020 (20:55 IST)
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 2 संदिग्ध कोरोना वायरस (Corona Virus) मरीजों की खबर सामने आने के बाद अफवाहों का दौर शुरू हो गया था। 
 
दरअसल, डॉक्टर दंपति बैंकॉक (थाईलैंड) से लौटे थे। सर्दी-जुकाम की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि हकीकत का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। 
 
उज्जैन की सीएचएमओ डॉ. अनुसूया गवली ने वेबदुनिया को बताया कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डॉक्टर दंपति थाईलैंड से लौटे थे। उन्हें सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। वे स्वयं आगे बढ़कर जांच के लिए आए थे।

उन्होंने बताया कि दोनों को एहतियात के तौर पर माधव नगर स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है तथा उनके सेंपल लेकर इंदौर भेजे गए हैं, जहां से वे भोपाल एम्स जाएंगे। 48 घंटे में हमें डॉक्टर दंपति की रिपोर्ट मिल जाएगी। 
डॉ. गवली ने बताया कि डॉक्टर दंपति से मिलने वाले 10 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है ताकि वे दूसरे लोगों के संपर्क में नहीं आएं। साथ ही डॉक्टर दंपति की रिपोर्ट यदि नेगेटिव आती है तो उन्हें 48 घंटे में अस्पताल से छुट्‍टी दे दी जाएगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

बुंदेलखंड में 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

योगी सरकार ने किसानों को बनाया यूपी की समृद्धि का भागीदार

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

अगला लेख