ब्रिटेन से गुजरात लौटे 2 लोग ओमीक्रोन से संक्रमित

Webdunia
रविवार, 19 दिसंबर 2021 (14:41 IST)
अहमदाबाद। ब्रिटेन से हाल में गुजरात आया 45 वर्षीय एक प्रवासी भारतीय और एक किशोर कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई।

ALSO READ: ओमिक्रॉन संकट : क्या फरवरी में भारत आएगी कोरोना की तीसरी लहर? क्या कहते हैं एक्सपर्टस?
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन से 15 दिसंबर को आने के बाद प्रवासी भारतीय की यहां अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गई थी, जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। व्यक्ति का नमूना बाद में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया।
 
उसे अहमदाबाद से राज्य के आणंद शहर जाना था। लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे हवाई अड्डे के अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। मरीज का अहमदाबाद सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके सह-यात्री और उसके संपर्क में आए अन्य लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं।
 
वहीं, गांधीनगर के निगमायुक्त धवल पटेल ने कहा कि ब्रिटेन से लौटा गांधीनगर का 15 वर्षीय एक लड़का भी शनिवार को ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,081 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,40,275 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 83,913 रह गई। जो पिछले 570 दिन में सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में 30 नए मरीज मिलने के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 147 हो गई।

महाराष्ट्र में अब तक 48 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं इनमें से 28 स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। गुजरात में अब तक 9 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख