Hanuman Chalisa

प्रतापगढ़ में प्रवासियों ने बढ़ाई चिंता, एक ही दिन में कोरोना के 21 मामले

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (14:34 IST)
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक ही दिन में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। नए कोरोना संक्रमितों में से अधिकांश प्रवासी श्रमिक है।
 
मुख्य चिकित्साधिकारी ए.के. श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि शनिवार देर शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से अधिकांश मुंबई और गुजरात से लौटने वाले प्रवासी श्रमिक हैं। ये लोग जिले के कुंडा, रानीगंज और पट्टी आदि स्थानों के निवासी हैं।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 38 हो गई है। इनमें से एक की मौत हुई है जबकि 8 ठीक हो चुके हैं।
 
गौरतलब है कि जिले में एक सप्ताह के अंदर मुंबई, गुजरात और पंजाब से श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों से बड़ी संख्या में श्रमिक आए हैं। इनमें से अधिकतर लोग पृथक-वास में हैं। वहीं, बड़ी संख्या में श्रमिकों को प्रशासन द्वारा तैयार किये गए आश्रय गृहों में रखा गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

DRDO ने डिकोड की चीन की खतरनाक PL-15E मिसाइल, जानिए भारत को क्या होगा फायदा

उमर खालिद को बड़ी राहत: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजूर की 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी में होंगे शामिल

विदेश यात्रा के बाद PM मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मिडिल ईस्ट संकट समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

6 दिन बंद रहेगा देश का सबसे बड़ा बैंक SBI! लोगों पर क्या होगा असर?

अगला लेख