rashifal-2026

Lockdown 4.0 : बड़ी खबर, देश में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (18:47 IST)
नई दिल्ली। देश के लिए इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि मोदी सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। लॉकडाउन 4.0 में सरकार की गाइड लाइन भी जारी हो गई है। सभी रेल, मेट्रो और विमान सेवाएं बंद रहेंगी। सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल भी बंद रहेंगे।

Lockdown 4.0 की गाइड लाइन एक नजर में 
* मेट्रो और रेल सेवाएं अभी नहीं चलेगी
* घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी जारी रहेगी
* शॉपिंग मॉल पहले की तरह ही बंद रहेंगे
* देशभर में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे बंद रहेंगे 
* राज्यों के बीच आपसी सहमति के बीच बसों की सेवाएं
* कंटेनममेंट जोन को छोड़कर अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होंगी
* कंटेनमेंट जोन में बस सेवाएं नहीं
* बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर रहेंगे
* शाम 7 बजे सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा
* अब रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन राज्य तय करेंगे
* स्वास्थ्यकर्मी एक राज्य से दूसरे राज्य में आ जा सकते हैं
* स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांपलेक्स खुल सकते हैं, लेकिन दर्शकों के बिना
* सार्वजनिक जगह पर पान गुटका खाने पर रोक, थूकने पर जुर्माना
* सार्वजनिक जगह पर शराब पीने पर रोक
* सभी दफ्तरों में थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी 

गृह मंत्रालय ने जारी नए दिशानिर्देशों में कहा कि लॉकडाउन 3.0 में और लॉकडाउन 4.0 में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। आपसी सहमति से राज्य चाहें तो बसें चला सकते हैं। भीड़ भाड़वाले इलाकों पर लोगों के जमाव होने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। यही नहीं, शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। कंटेंमेंट जोन में कोई राहत नहीं दी है।  

लॉकडाउन 4.0 में जारी दिशानिर्देशों के अनुसार दुकान में 5 से अधिक ग्राहक नहीं आएंगे। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और 2 गज की दूरी रखनी होगी। कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं होगा और सोशल गेदरिंग की इजाजत नहीं होगी। लॉकडाउन 4.0 में ऑफिसों को सेनिटाइज करना अनिवार्य होगा।  

नए दिशानिर्देशों में अंतिम संस्कार में 20 लोगों को और विवाह समारोह में 50 लोगों के हिस्सा लेने की इजाजत लॉकडाउन 4.0 में दी गई है।

-  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने भारत सरकार, राज्य सरकारों और राज्य प्राधिकरणों के मंत्रालयों / विभागों को 31 मई 2020 तक लॉकडाउन को जारी रखने को कहा है।
- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है। नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 
- तमिलनाडु में लॉकडाउन का 31 मई तक बढ़ा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'ग्लोबल वर्ल्ड ऑर्डर' को बदलने का ब्लूप्रिंट EU से भारत का FTA, कैसे बनेगा गेम-चेंजर, डोनाल्ड ट्रंप को नहीं आएगी नींद

माघ मेले में स्पेशल-17 की टीम कर रही स्वास्थ्य की सुरक्षा, फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स से खाद्य पदार्थों की जांच

शंकराचार्य अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने दिया ऑफर, क्‍या अलंकार अग्‍निहोत्री बनेंगे संत?

किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को निकाला, शंकराचार्य विवाद को लेकर दिया था बयान

India EU Trade Deal : इम्पोर्टेड लग्जरी कारें होंगी सस्ती, टैरिफ 110% से घटकर 10%, भारत-EU में 18 साल बाद FTA

सभी देखें

नवीनतम

पहली बार रविवार को पेश होगा बजट, शेयर बाजार भी खुलेंगे

Learjet 45 कैटेगरी चार्टर्ड में बैठे थे अजित पवार, इस विमान से दुनियाभर में हो चुके हैं 200 हादसे, क्‍या है इसकी खासियत?

असमय विदा हुए ये दिग्गज: जब विमान हादसों ने बदल दी देश की राजनीति, इन बड़े नेताओं की हुई दर्दनाक मौत

डिप्टी CM अजित पवार के साथ कौन-कौन था विमान में? देखिए पूरी सूची

नशे में धुत्त पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ठोकी SUV, वडोदरा में हुआ गिरफ्तार

अगला लेख