Hanuman Chalisa

Bihar Coronavirus Update : बिहार में मिले 2461 नए Corona पॉजिटिव, 8 जिले में 100 से अधिक हुए संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (21:16 IST)
पटना। बिहार में पिछले चौबीस घंटे के अंदर कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 2461 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर एक लाख 17 हजार 671 हो गई है। स्वास्थ विभाग ने शुक्रवार को 20 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पटना में सबसे अधिक 308 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जिससे यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 18397 हो गया है।

पिछले 24 घंटे में पटना के बाद सबसे अधिक नए पॉजिटिव मामले मुजफ्फरपुर में मिले हैं जहां 161 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं पूर्वी चंपारण में 139, मधुबनी में 134, अररिया में 116, नालंदा, कटिहार और सारण में 103-103 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं।

विभाग के अनुसार बेगूसराय में 99, पूर्णिया में 96, पश्चिम चंपारण में 79, सहरसा में 75, भागलपुर में 70, गोपालगंज में 68, गया में 64, रोहतास में 55, समस्तीपुर में 54, किशनगंज में 52, सिवान और सीतामढ़ी में 48 मधेपुरा में 45 लखीसराय में 37, बक्सर में 36, वैशाली में 34, दरभंगा में 33, जहानाबाद में 26, जमुई और भोजपुर में 25-25, बांका, खगड़िया, मुंगेर, नवादा और सुपौल में 23- 23, औरंगाबाद में 18, शेखपुरा में 17 और शिवहर में 14 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

अगला लेख