Hanuman Chalisa

इंदौर में कोरोना से 3 और मरीजों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 30

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (08:37 IST)
इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आई 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत 3 और मरीजों की मौत की शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की गई। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गई है।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 52 वर्षीय पुरुष ने पिछले 3 दिन के दौरान दम तोड़ा।

अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से दो मरीजों को श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियां भी थीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिन के दौरान शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 मरीज मिले हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है।

इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मानी गलती

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में योगी का बड़ा दांव! क्या संघ और भाजपा के भीतर बदल रहे हैं शक्ति समीकरण?

Fact Check: क्या दिल्ली में Petrol Bike की बिक्री पर 1 जुलाई 2026 से लग रहा है बैन? जानिए पूरा सच!

IPL किक्रेटर शशांक सिंह और रि. IPS शैलेश सिंह पर FIR, जानें क्या हैं पूरा मामला?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर ओवैसी का बड़ा बयान: 'अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो बुलडोजर चलता, एनकाउंटर कर देते'

अगला लेख