Hanuman Chalisa

कोविड 19 के दौरान बंगाल वापसी पर 3000 आईटी पेशेवरों को मिला रोजगार

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (16:16 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के वित्त और आईटी मंत्री अमित मित्रा ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य में वापस आए 3,000 आईटी पेशेवरों को 'कर्मभूमि' पहल के तहत नौकरी की पेशकश की गई है।
ALSO READ: अमेरिका में कहर बरपाता Coronavirus, 2 लाख से अधिक लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि 8 जून को शुरू किए गए रोजगार पोर्टल पर लगभग 37,000 पंजीकरण किए गए जबकि उसमें से 24,000 से अधिक पर कार्रवाई की जा चुकी है। 'कर्मभूमि' आईटी और आईटीईएस क्षेत्र में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच सहयोग करने के लिए राज्य सरकार की एक पहल है।
 
उन्होंने बताया कि यह पहल महामारी के दौरान दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल में लौटकर आए कौशलयुक्त कामगारों के लिए शुरू की गई थी। मित्रा ने सीआईआई द्वारा आयोजित एक वेब संगोष्ठी में कहा कि इस योजना की शुरुआत से अभी तक 3 महीने में 3,000 आईटी पेशेवरों को नौकरी के लिए चुना गया है। उन्होंने आईटी उद्योग से राज्य के टीयर-2 और टियर-3 शहरों में आईटी पार्क बनाने का आग्रह भी किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

RBI ने सोना बेचने के दावे को किया खारिज, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को बताया गलत; जानिए क्या है पूरा सच

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

देश में जल अनुसंधान की नई पहल शुरू, केंद्र और ISRO के बीच हुई बड़ी डील

LIVE: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

अगला लेख