Hanuman Chalisa

सूरत में एक दिन में 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 23 मार्च 2021 (15:11 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत जिले में एक विशेष अभियान के तहत की गई कोविड-19 संबंधी जांच में एक दिन में कम से कम 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
 
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सूरत में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और सोमवार को यहां 429 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक, सब्जी बेचने वालों आदि की जांच की जा रही है। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें ‘हेल्थ कार्ड’ दिए जाते हैं।
 
सूरत नगर निगम आयुक्त बीएन पाणी ने पत्रकारों से कहा, 'सोमवार को कम से कम 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।'
 
उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है, खासकर ऑटो में यात्रा करते समय। संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए नगर निगम ने बाजारों में दुकानदारों की कोविड-19 संबंधी जांच करना भी शुरू किया है।
 
सूरत में अभी तक कोविड-19 के कुल 45,182 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 42,544 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से यहां 862 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख