Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना ने डराया, मुंबई की भायखला जेल में 6 बच्चों समेत 39 लोग कोविड संक्रमित

हमें फॉलो करें कोरोना ने डराया, मुंबई की भायखला जेल में 6 बच्चों समेत 39 लोग कोविड संक्रमित
, रविवार, 26 सितम्बर 2021 (07:24 IST)
मुंबई। मुंबई की भायखला महिला जेल में पिछले 10 दिनों के दौरान कैदियों और 6 बच्चों समेत कुल 39 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कुल 120 कैदियों की जांच की गई थी। उन्होंने कहा कि संक्रमण से पीड़ित 39 में से 36 को पास के पाटनवाला स्कूल में पृथकवास में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।
 
अधिकारी ने बताया कि एक गर्भवती महिला को एहतियात के तौर पर जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, बीएमसी के ई वार्ड के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जेल को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,276 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,41,119 हो गई। 58 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,38,834 तक पहुंच गई।  राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 455 नए मामले सामने आए जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के लिए रवाना हुए PM मोदी, अमेरिका ने भारत को लौटाई 157 प्राचीन कलाकृतियां