Hanuman Chalisa

UP सरकार की कसौटी पर 40 जिले फेल तो 35 हुए पास...

अवनीश कुमार
रविवार, 19 अप्रैल 2020 (12:29 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 75 में से 40 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन को पत्र लिखे हैं।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने संबंधित जिला प्रशासनों को लिखे पत्र में उनके क्षेत्र की कमियां गिनाते हुए लॉकडाउन का कठोरता से पालन कराने की नसीहत दी है।

पत्र में मेरठ, बागपत गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, सम्भल, लखनऊ, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर की स्थिति पर असंतोष जताया है।

इन जिलों में कोरोना जैसी खतरनाक महामारी के बाद भी लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन न करने की वजह बताई गई है जबकि कुछ में जमाती कोरोना संक्रमित की बढ़ती तादाद सरकार की चिंता का सबब बनी हुई है।

कुछ जिलों में शराब की अवैध बिक्री और लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों की बढ़ते मामलों को इसका जिम्मेदार ठहराया गया है। सरकार की नजर में हालांकि 35 जिले लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार की कसौटी में खरे उतरे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना का संक्रमण राज्य के 49 जिलों में फैल चुका है हालांकि इनमें से छह जिलों प्रयागराज, हाथरस, पीलीभीत, बरेली, महराजगंज और लखीमपुरखीरी कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख