Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस : रिकॉर्ड 49,310 नए मामले सामने आए, 8 लाख से ज्यादा स्वस्थ

Webdunia
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (10:51 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को 12,87,945 पर पहुंच गए जबकि 8,17,208 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के दौरान 740 लोगों के इस संक्रामक रोग से दम तोड़ने के कारण मृतकों की संख्या 30,601 हो गई है।
 
देश में अब भी 4,40,135 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अभी तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
बीते 24 घंटों में जिन 740 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 298 की महाराष्ट्र, 97 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 61 की आंध्र प्रदेश, 34 की पश्चिम बंगाल, 28 की गुजरात, 26-26 की उत्तर प्रदेश और दिल्ली, 11 की राजस्थान, 10 की मध्य प्रदेश और नौ-नौ मरीजों की मौत जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में हुई।
 
पंजाब में 8 लोगों ने जान गंवाई जबकि असम, ओडिशा और हरियाणा में 6-6, केरल में 5, उत्तराखंड, झारखंड और पुडुचेरी में 3-3 जबकि छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और गोवा में 1-1 शख्स ने जान गंवाई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

'जनता दर्शन' में CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो कड़ी कार्रवाई

दो कौड़ी वाले बयान पर घिरीं अंजना ओम कश्‍यप, यूट्यूबर टीचर्स ने खोला एंकर के खिलाफ मोर्चा, सोशल मीडिया में बवाल

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

योगी सरकार की महत्वपूर्ण पहल, रसोइयों और विद्यालयी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

अगला लेख