shiv chalisa

इंदौर में 54 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 4427 पर पहुंचा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 जून 2020 (01:26 IST)
इंदौर। दुनिया के सबसे घातक कोरोनावायरस के सोमवार को शहर में 54 नए मरीज मिले, जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4427 पर पहुंच गया। अच्छी बात यह रही कि 1528 मरीजों के सैंपल निगेटिव आए हैं। 2 नई मौतों के बाद शहर में मरने वालों की कुल संख्या 203 हो गई। यह जानकारी रात जारी स्वास्थ्य विभाग के फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1588 रही, जिसमें से 54 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1528 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 427 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि सोमवार को हमें कुल 1087 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 74 हजार 389 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से 43 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3278 हो चुकी है।
 
डॉ. शर्मा के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 946 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से सोमवार को 19 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4311 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

अगला लेख