khatu shyam baba

अहमदाबाद में लगेगा 57 घंटे का कर्फ्यू, Lockdown की अफवाह के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़

Webdunia
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (15:55 IST)
अहमदाबाद। देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात के अहमदाबाद में प्रशासन ने 57 घंटे का कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर, शहर में लॉकडाउन (Lockdown) की खबरों के बाद बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
 
अहमदाबाद शहर में कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि के बाद इसके प्रसार को रोकने के लिए प्राधिकारियों ने गुरुवार को नगरपालिका सीमा में शुक्रवार रात से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। अहमदाबाद शहर में कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे (20 नवंबर) से शुरू होगा और सोमवार (23 नवंबर) को सुबह 6 बजे समाप्त होगा। 
 
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसके द्वारा संचालित 600 सिटी बसें कर्फ्यू की अवधि के दौरान नहीं चलेंगी।
 
एएमसी ने घोषणा की थी कि इस ‘पूर्ण कर्फ्यू’ के दौरान, केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। सोमवार से शहर में रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक रोजाना रात का कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू होगा।
 
अहमदाबाद शहर में इस महीने की शुरुआत से कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
इस बीच, लॉकडाउन की अफवाह फैलने के कारण बाजार में जरूरी सामान खरीदने के लिए लोगों के भीड़ बढ़ गई।
 
मुख्यमंत्री का इंकार : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि उनकी सरकार राज्यव्यापी लॉकडाउन पर 
विचार नहीं कर रही है। 
 
रूपाणी ने कहा कि राज्य के वाणिज्यिक केंद्र अहमदाबाद में कोरोनावायरस मामलों में अचानक वृद्धि के बाद ‘सप्ताहांत का कर्फ्यू’ केवल अहमदाबाद शहर में ‘एहतियाती उपाय के रूप में’ शुक्रवार रात से लगाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि फिलहाल गुजरात में लॉकडाउन लगाने का कोई सवाल ही नहीं है। हमने शनिवार और रविवार को अहमदाबाद शहर में एक सप्ताहांत कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। 
 
रूपाणी ने बनासकांठा जिले के अंबाजी में कहा कि इसके अलावा, पुलिस को उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जो फेस मास्क के बिना घूमते और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

होली और रमजान से पहले एक्शन में अहमदाबाद पुलिस, पूर्वी इलाकों में रातभर पेट्रोलिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

अगला लेख