Biodata Maker

Indore Corona Update: इंदौर में तेजी से पैर पसारता कोरोना, 584 नए मरीज, संक्रमण दर 13% के करीब

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (08:43 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। हर दिन इसमें इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को 584 नए मरीज मिले और 2 लोगों की मृत्यु हो गई। यह अभी तक का कोरोना का तीसरा बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 22 नवंबर 2020 को 586 और 1 दिसंबर 2020 को 595 मरीज 1 दिन में सामने आए थे।
 
बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक कुल 4,519 संदिग्धों की जांच में हर 7वां मामला संक्रमित मिला। इससे संक्रमण की दर 13 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 9 लाख 4 हजार 178 सैंपलों की जांच की जा चुकी है तथा इनमें से 65 हजार 957 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से अब तक 949 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 299 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। विभिन्न अस्पतालों में अभी 2,523 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बीते मंगलवार को 477 मरीज मिले थे।



ALSO READ: Covid-19: इंदौर में CM शिवराज की चेतावनी, अभी संभल जाओ वरना...
 
लॉकडाउन नहीं : इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हमार पास अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर खाली हैं तथा शहर में अभी लॉकडाउन लगाए जाने की स्थिति नहीं है। रोज 30 से 50 मरीज अस्पतालों में जा रहे हैं तथा मरीजों को लेकर डिस्चार्ज पॉलिसी भी बनी हुई है। संक्रमण को रोकने के लिए हम और कुछ प्रतिबंध लगाएंगे। टोटल लॉकडाउन या औद्योगिक इकाइयों को बंद करने जैसे कदम हम नहीं उठाएंगे। उन्होंने लोगों से जागरूकता बरतने की अपील की है तथा मास्क पहनने, सोशल‍ डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख