Hanuman Chalisa

इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव : 7 गिरफ्तार में से 4 पर रासुका, 6 अन्य हिरासत में

भाषा
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (10:54 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस संक्रमण के एक स्थानीय मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने गए स्वास्थ्यकर्मियों के दल पर पथराव की बहुचर्चित घटना में पुलिस ने शुक्रवार को 6 लोगों को हिरासत में लिया। छत्रीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव के मामले की जांच में मिले सुरागों के आधार पर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
ALSO READ: इंदौर में डॉक्टर और नर्स पर हमले पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी आरोपियों पर 'रासुका'
शक्तावत ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। जिला प्रशासन ने इनमें से 4 लोगों- मोहम्मद मुस्तफा (28), मोहम्मद गुलरेज (32), शोएब (36) और मजीद (48) को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत रीवा के केंद्रीय जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
ALSO READ: इंदौर में मेडिकल टीम पर हमले पर बिफरे सीएम शिवराज, कहा किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
अधिकारियों ने बताया कि शहर के टाटपट्टी बाखल इलाके में बुधवार को पथराव की घटना में 2 महिला डॉक्टरों के पैरों में चोटें आई थीं। दोनों महिला डॉक्टर कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान चला रहे स्वास्थ्य विभाग के 5 सदस्यीय दल में शामिल थीं। यह दल कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सुराग मिले हैं कि स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव की यह घटना सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बाद असामाजिक तत्वों के उकसावे के चलते सामने आई थी।
ALSO READ: Corona को हराने के लिए इंदौर को अब इस स्तर पर लड़नी होगी लड़ाई, नहीं तो हो जाएगी देर!
इस बीच अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश दंडोतिया ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों से भरे भड़काऊ संदेश फैलाने के मामले में 4 लोगों पर भारतीय दंड विधान और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में आरिफ खान (26) को गिरफ्तार किया गया है। 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Top News : उत्तर भारत में गर्मी का कहर, देश भर में दवा दुकानें बंद; इटली में मेलोनी से मिले पीएम मोदी

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

अगला लेख