Hanuman Chalisa

पीएम मोदी के दौरे से पहले बिहार में 6 मंत्री कोरोना संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (14:54 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले नीतीश कैबिनेट के 6 मंत्री कोरोना की चपेट में आ गए। कहा जा रहा है कि नीतीश सरकार के कुछ और मंत्रियों की सेहत ठीक नहीं है। उनकी RTPCR जांच कराई गई है हालांकि रिपोर्ट आनी बाकी है।
 
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के देवघर से आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। जिन मंत्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उनमें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, मंत्री संजय झा, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री जयंत राज और मंत्री विजय चौधरी शामिल हैं।
 
सभी मंत्री होम आइसोलेशन में रह कर अपना इलाज करवा रहे हैं। कोविड संक्रमित होने की वजह से यह विधानसभा शताब्दी समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 344 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब 8 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8 लाख 21 हजार 602 स्वस्थ हो गए, 2271 का इलाज चल रहा है और 12 हजार 264 लोग मारे जा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख