Hanuman Chalisa

कानपुर में 6 तबलीगी जमाती Corona को मात देकर स्वस्थ हुए

अवनीश कुमार
रविवार, 19 अप्रैल 2020 (18:36 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह स्वास्थ्य महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ 14 करोना (Corona) संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई और करोना संक्रमित का आंकड़ा पहुंचकर 45 हो गया और इसमें 1 मरीज की मौत हो गई लेकिन शाम होते-होते एक खुशी की खबर तब आई जब, 6 तबलीगी जमाती (Tabligi Jamat) कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए।
 
हैलट के कोविड-19 के आईसोलेशन वार्ड से निकलने पर इन 6 तबलीगी जमातियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते हुए विदाई दी, जिसके बाद अब कानपुर में करोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में कमी आई है। अस्पताल में भर्ती करोना संक्रमित मरीजों की संख्या 37 रह गई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार हैलट के कोविड-19 वार्ड में भर्ती 6 करोना संक्रमित तब्लीगी जमातियों के ठीक होने की खबर ने राहत पहुंचाई। इन सभी की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर तबलीगी जमात से जुड़े 6 लोगों के स्वस्थ होने पर इन्हें डिस्चार्ज किया गया। 
डिस्चार्ज करने के दौरान इन सभी ने डॉक्टरों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया तो वहीं दूसरी तरफ चिकित्सा सेवा में जुड़े डॉक्टरों से लेकर मेडिकल कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी। 
 
कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि कानपुर नगर में 45 कोरोना केस हैं, जिनमे से 43 एक्टिव चल रहे है। आज उनमें से 6 ऐसे तबलीगी जमात के रोगियों को जिनकी 14वें दिन निगेटिव रिपोर्ट आई है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन अभी ये सभी 14 दिनों तक क्वारंटाइन पर रहेंगे। इस दौरान उन पर प्रशासन की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह से नजर रखेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख