Hanuman Chalisa

राजस्थान में Corona पॉजिटिव 60 हुए, 25 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर छोड़ा

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (13:47 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई हैं। उधर रोडवेज ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को रविवार को बसों के माध्यम से करीब 25 हजार लोगों को अपने स्थान पर छोड़ा गया है, लेकिन आज बसों का संचालन बंद कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरान से लाए गए भारतीय नागरिकों में आज सुबह एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ईरान से एयरलिफ्ट कर जोधपुर लाए गए लद्दाख के रहने वाले 41 साल के इस व्यक्ति की कोरोना जांच सकारात्मक पाई गई हैं।

इसे सेना के वेलनेस सेंटर से शहर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह ईरान से गत 25 मार्च को जोधपुर लाए गए 277 भारतीय नागरिकों के दल में शामिल था। हालांकि संक्रमित की बुजुर्ग मां की जांच रिपोर्ट नकारात्मक बताई जा रही है।

ईरान से अब तक 1036 भारतीयों को लाया गया है। इनमें से 552 को जोधपुर जबकि 484 को जैसलमेर में सेना द्वारा तैयार वेलनेस सेंटर में रखा गया है। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक 25 संक्रमित भीलवाड़ा में हैं जबकि जयपुर में 10, झुंझुनूं में 7, जोधपुर में 7, अजमेर में 4 लोग शामिल हैं।

राजधानी जयपुर के 7 थाना क्षेत्रों, भीलवाड़ा तथा प्रदेश के कुछ स्थानों पर लगाए गए कर्फ्यू में जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही है वहीं लॉकडाउन में प्रदेश में इसकी पालना एवं लोगों को जरूरी वस्तुओं की दिक्कत नहीं होने की व्यवस्था की गई हैं।

उधर रोडवेज लॉकडाउन में फंसे लोगों को रविवार को रोडवेज बसों के माध्यम से करीब 25 हजार लोगों को अपने स्थान पर छोड़ा गया है लेकिन आज बसों का संचालन बंद कर दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख