Hanuman Chalisa

राजस्थान में Corona से 7 और मौत, 305 नए मामले

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (23:59 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण से 7 और मौत सोमवार को दर्ज की गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 138 हो गई है। इस बीच 305 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 5307 हो गई है।

राज्य में पहली बार एक दिन में 300 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में दो व कोटा, नागौर,पाली, उदयपुर व जालोर में एक-एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 138 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में सोमवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 305 नए मामले आए। इनमें जयपुर से 47, डूंगरपुर से 64, जोधपुर में 35, भीलवाड़ा से 25, जालोर में 25, उदयपुर में 21, जैसलमेर में 12, बाड़मेर में 11, राजसमंद में 10, बीकानेर में छह, चित्तौड़गढ व दौसा में पांच पांच, पाली और बांसवाड़ा में चार चार नए मामले शामिल हैं। दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल का एक और जवान संक्रमित मिला है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन जारी है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख