Corona पॉजिटिव हुआ चोर, 7 पुलिसकर्मी मुश्किल में...

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (17:49 IST)
लुधियाना। लुधियाना में एक चोर के कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद पंजाब पुलिस के 7 जवानों और एक न्यायाधीश समेत 10 लोगों को घर में पृथक रहने को कहा गया है। पुलिस ने गत सोमवार को फोकल प्वाइंट पर एक अन्य शख्स को भी पकड़ा था जो हिरासत से भागने में सफल रहा।

सहायक पुलिस आयुक्त वैभव सहगल ने बताया कि इलाके के निवासियों ने दो कथित चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उन्हें बाद में जज मोनिका सिंह की अदालत में पेश किया गया। दोनों शख्स लगातार खांस रहे थे जिसके बाद अदालत ने उनकी मेडिकल जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान एक भाग जाने में सफल रहा, वहीं दूसरे को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

आरोपियों के बयान लेने वाले और शुरुआती जांच करने वाले पुलिसकर्मियों को घर में पृथकवास के लिए भेज दिया गया। न्यायाधीश को भी पृथक रहने को कहा गया है। पृथकवास पर भेजे गए कुल 10 लोगों में दो अन्य नागरिक भी हैं।

सहगल ने बताया कि भाग गए शख्स की तलाश जारी है। पंजाब में कोविड-19 के कुल 130 मामले दर्ज किए गए हैं और राज्य में 11 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख