Hanuman Chalisa

Coronavirus India Updates : 24 घंटे में 70 हजार कोरोना केस, 3921 मौतें, इन 6 राज्यों से आ रहे 80 फीसदी नए मरीज

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (11:24 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 70,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,10,410 हो गई। देश में 74 दिन बाद संक्रमण के इतने कम मामले सामने आए हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी करीब 2 माह बाद 10 लाख से कम हो गई है। 6 राज्यों में ही 80 फीसदी मामले मिले हैं। ये राज्य हैं- तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल।

ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना के 10442 केस आए सामने, 483 लोगों की गई जान
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,921 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,74,305 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 9,73,158 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.30 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 53,001 की कमी आई है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना के 10442 केस आए सामने, 483 लोगों की गई जान
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 37,96,24,626 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है जिनमें से 14,92,152 नमूनों की जांच रविवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.72 प्रतिशत है। पिछले 21 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है, वहीं संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.54 प्रतिशत हो गई है।
 
संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 32वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।
 देश में अभी तक कुल 2,81,62,947 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.43 प्रतिशत है। कोविड-19 से मत्युदर बढ़कर 1.27 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी तक कुल 25,48,49,301 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

 
 देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार और 4 मई को 2 करोड़ के पार चले गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख