Biodata Maker

मुंबई की आर्थर रोड जेल के 72 कैदी और 7 कर्मचारी Corona से संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 7 मई 2020 (23:34 IST)
पालघर। मुंबई की आर्थर रोड जेल के 72 कैदियों और सात कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जेल प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि इन कैदियों को मुंबई के जीटी अस्पताल और सेंट जार्ज अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
 
इससे पहले राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पालघर जिले में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया था कि जेल के 72 कैदियों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
अनिवार्य अवकाश पर भेजे जाएंगे पालघर के पुलिस अधीक्षक : गृह मंत्री देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पिछले महीने लॉकडाउन के दौरान पालघर जिले के एक गांव में भीड़ ने दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
 
देशमुख आज दिन में गडचिंचले गांव में गए थे जहां 16 अप्रैल की रात लिंचिंग की यह घटना हुई थी। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। मंत्री ने कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक है।
 
देशमुख ने कहा, ‘मैंने वहां जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद, ग्राम पंचायत के सदस्यों और अन्य से भेंट की। उसके बाद राज्य सरकार ने पालघर के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का फैसला लिया।’ 
 
मंत्री ने कहा कि पुलिस अधीक्षक का प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिया जाएगा। इस मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस की अपराध शाखा (सीआईडी) कर रही है और उसने 115 लोगों को गिरफ्तार किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

किन्नर मामले में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी सपना हाजी गिरफ्तार

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बड़ा आरोप, भारत के लिए प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है तालिबान

Diwali 2025: क्या होते हैं ग्रीन पटाखे? पर्यावरण की दृष्टि से समझिए कैसे सामान्य पटाखों से हैं अलग

ग़ाज़ा : शांति योजना के लिए एक 'नाज़ुक क्षण', न्यायेतर हत्याओं की खबरों पर चिंता

जैसलमेर के बाद बाड़मेर में भीषण हादसा, जिंदा जले 4 लोग

अगला लेख