पंजाब में 72 साल के व्यक्ति की मौत, कोविड-19 से था संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2020 (15:33 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के नवांशहर जिले के एक अस्पताल में जान गंवाने वाला 72 वर्षीय शख्स कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह शख्स 2 हफ्ते पहले इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था और सीने में बहुत तेज दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था।
ALSO READ: Corona Virus Live updates : सिंगापुर से लौटे 6 यात्रियों को ट्रेन से उतारा, हाथ पर लगी थी मुहर 'होम क्वारंटाइन'
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के निदेशक जगतराम ने बताया कि मृतक मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था और जांच के लिए भेजे गए उसके नमूनों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को बांगा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई थी।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसकी मौत के सही-सही कारण की पुष्टि नहीं की है और न ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी मिल सकी है। जिले के सिविल सर्जन प्रसाद भाटिया ने बताया कि यह शख्स 7 मार्च को इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था।
 
भाटिया ने बताया कि बांगा निवासी बुधवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के साथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुआ और तुरंत ही बेहोश हो गया। उसी दिन बाद में उसकी मौत हो गई।
 
पीजीआईएमईआर के निदेशक जगतराम ने गुरुवार को बताया कि नवांशहर का 72 वर्षीय शख्स जांच में संक्रमित पाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बुधवार की रात आई। राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनुराग अग्रवाल ने पुष्टि की कि बांगा निवासी जांच में संक्रमित पाया गया।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों से 18 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या गुरुवार को 169 पर पहुंच गई। पंजाब में इससे पहले एक और मामले की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख