Hanuman Chalisa

दर्दनाक, कोरोना से गई जान, एक ही चिता पर 8 लोगों का अंतिम संस्कार

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (15:46 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एक अस्थायी शवदाह गृह में जगह की कमी के चलते ऐसा किया गया।

ALSO READ: 4 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना, 24 घंटों में 450 की मौत
उन्होंने कहा कि क्योंकि अंबाजोगई नगर के शवदाहगृहों में संबंधित लोगों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था, इसलिए स्थानीय अधिकारियों को अंत्येष्टि के लिए दूसरी जगह ढूंढ़नी पड़ी जहां जगह कम थी।
 
अंबाजोगई नगर परिषद के प्रमुख अशोक साबले ने बताया कि वर्तमान में हमारे पास जो शवदाहगृह हैं, वहां संबंधित मृतकों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, इसलिए हमें नगर से दो किलोमीटर दूर मांडवा मार्ग पर एक अन्य स्थान ढूंढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस नए अस्थायी अंत्येष्टि गृह में जगह की कमी है।
 
अधिकारी ने बताया कि इसलिए, मंगलवार को हमने एक बड़ी चिता बनाई और इस पर आठ शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। यह बड़ी चिता थी और शवों को एक-दूसरे से एक निश्चित दूरी पर रखा गया था।
 
उन्होंने कहा कि चूंकि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसके चलते मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, इसलिए अस्थायी शवदाह गृह को विस्तारित करने तथा मानसून शुरू होने से पहले इसे वाटरप्रूफ बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है।
 
बीड जिले में मंगलवार को संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए जहां महामारी के अब तक सामने आए मामलों की कुल संख्या 28,491 हो गई है। जिले में कोविड-19 से अब तक 672 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

अगला लेख