विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र के 86 कर्मचारी Corona virus से संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (14:03 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि विश्वभर में उसके स्टाफ के 86 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है। विश्व निकाय के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यूरोप में विश्व निकाय के सर्वाधिक सदस्य कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए हैं।
ALSO READ: खुशखबर, अब 5 मिनट में हो जाएगी Corona की जांच
उन्होंने कहा कि अफ्रीका, एशिया, पश्चिम एशिया और अमेरिका में भी विश्व निकाय के कर्मचारी इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आए हैं।  उन्होंने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र के अधिकतर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।
 
दुजारिक ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में आम दिनों में जहां कर्मचारी 11 हजार बार स्वाइप (आने-जाने के लिए) करते हैं, वहीं शुक्रवार की सुबह इसकी संख्या 140 रही। उन्होंने कहा कि जिनेवा में गुरुवार को कर्मचारियों की संख्या लगभग 4 हजार से घटकर करीब 70 रह गई।
ALSO READ: Corona Virus Live Update: केरल में कोरोना से पहली मौत
प्रवक्ता ने बताया कि वियेना में संयुक्त राष्ट्र के 97 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं, वहीं अदीस अबाबा, इथियोपिया में 99 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख