इंदौर में 88 वर्षीय मुक्ता जैन ने कोरोना से जंग जीतकर साबित किया 'डर के आगे जीत है'

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (19:31 IST)
इंदौर। इंदौर के अरबिंदो अस्पताल से सोमवार को करीब 55 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए। तालियों की गूंज के साथ इन्हें अपने घरों की ओर रवाना किया गया। इन स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों में 88 वर्षीय मुक्ता जैन भी शामिल हैं, जिन्होंने साबित कर दिया हौसले के आगे हर विषम परिस्थिति ढेर है।
 
डिस्चार्ज होने वाले सभी व्यक्तियों ने बताया कि अस्पताल में उनका इलाज पूर्णतया नि:शुल्क रूप से हुआ है। जूनी इंदौर निवासी आरती गोस्वामी ने बताया कि यह वक्त सावधानी एवं सतर्कता का है। 
 
आरती के अनुसार अस्पताल एवं प्रशासन कड़ी मेहनत और शिद्दत से कोरोना संक्रमण की स्थिति से पार पाने के लिए कार्य कर रहा है। जिन्होंने हमें ठीक किया वे भगवान द्वारा भेजे गए दूत के समान हैं, जो अपनी परवाह किए बगैर करोना संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।
 
परदेशीपुरा थाना में पदस्थ धर्मेंद्र कुमार जाट भी आज कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉक्टर, स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
 
इसी प्रकार खंडवा से इलाज के लिए इंदौर आए राजकुमार बसंतानी, वल्लभ नगर निवासी चेतन कलाठी, नेहरू नगर से पूर्वी जैन, मरीमाता से नंदिनी ने भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कोरोना की रोकथाम एवं इसके इलाज के लिए कार्य कर रहे शासन, प्रशासन सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब ऑनलाइन पैसा भेजना होगा महंगा

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम- 2026 की तारीखों का ऐलान

ICICI बैंक ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाकर 15,000 रुपए की

Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

Karnataka : हिंदू कार्यकर्ता हत्या केस में NIA जांच की मांग, BJP ने राज्यपाल को लिखा पत्र

अगला लेख