Hanuman Chalisa

डॉक्टरों को बेताल बोलने वाली 95 वर्षीय मानकुंवर ने दी Coronavirus को मात

Webdunia
बुधवार, 29 जुलाई 2020 (16:38 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी झांसी की रहने वाली 95 वर्षीय मानकुंवर डॉक्टरों को डर के मारे बेताल बोलती थीं लेकिन उनके भीतर का डर धीरे-धीरे खत्म हुआ और उन्होंने कोरोनावायरस को मात दे दी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने मानकुंवर की किसी भी बात का बुरा नहीं माना। मानकुंवर को 'झांसी की रानी' बुलाने वाले स्टाफ का कहना है कि इस उम्र में अस्पताल के माहौल में ढलने में मरीज को समय लगता है।
ALSO READ: हेटेरो लैब ने भारत में कोरोना की जेनेरिक दवा फेविपिराविर बाजार में उतारी
कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि मानकुंवर शुरू में चिं‍तित थीं, क्योंकि वे पहली बार अस्पताल आई थीं लेकिन धीरे-धीरे वे माहौल में ढल गईं। जूनियर डॉक्टरों ने मानकुंवर की परिवार वालों से बात कराई, वीडियो कॉल भी कराई।
 
डॉ. जैन ने बुधवार को बताया कि स्टाफ उन्हें हल्दी दूध और खाना देता था। दूसरे दिन से वे सामान्य हो गईं। मानकुंवर को जब 19 जुलाई को भर्ती कराया गया था तो उनमें कोरोनावायरस संक्रमण के कोई प्रकट लक्षण नहीं थे लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
 
उनके पोते ने बताया कि दादी अकसर घर के भीतर ही रहती हैं। कभी-कभार ब्लडप्रेशर बढ जाता है अन्यथा उन्हें और कोई दिक्कत नहीं है। ठीक होने के बाद उन्हें 25 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सरकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप उन्हें 7 दिन के गृह क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।
 
वे अस्पताल से बाहर आईं तो एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने मजाक किया कि अम्माजी, हम लोग बेताल नहीं हैं। मानकुंवर बोलीं कि तुम तो बेटा, परी-सी हो। उनके अस्पताल से बाहर निकलने पर चिकित्साकर्मियों और अन्य मरीजों ने ताली बजाकर खुशी का इजहार किया। इस उम्र में कोरोनावायरस संक्रमण से जंग जीतकर सकुशल वापस घर जाना उनकी उम्र के हजारों अन्य मरीजों के लिए प्रेरणादायी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख