COVID-19 : महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान में Corona के सक्रिय मामले बढ़े

Webdunia
रविवार, 29 नवंबर 2020 (14:21 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) के सक्रिय मामले महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान समेत देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में बढ़े हैं। राज्य में सक्रिय मामलों में 1940 की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 90,965 हो गई है।

इसके बाद केरल में 950 और राजस्थान में 568 सक्रिय मामले बढ़े हैं जिससे दोनों राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या क्रमश: 64,964 और 28,751 हो गई है। इस अवधि में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले बढ़े हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 41,810 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.92 लाख के पार पहुंच गई। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 88 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 984 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,696 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4.53 लाख है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख