Hanuman Chalisa

भारत में जनवरी से शुरू हो सकता है Corona टीकाकरण-अदार पूनावाला

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (15:02 IST)
नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला का कहना है कि इस माह के अंत तक देश में कोरोना वैक्सीन (Coronavirus vaccine) के आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है और जनवरी से यहां टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है।
 
पूनावाला ने शुक्रवार को एक ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस माह के अंत तक एसआईआई को वैक्सीन के आपात इस्तेमाल का लाइसेंस मिल सकता है, लेकिन उसके वृहद इस्तेमाल की अनुमति बाद में मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नियामक की मंजूरी मिलते ही जनवरी 2021 से भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। 
 
पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी सरकार के साथ-साथ निजी बाजार के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगले साल जुलाई तक कोरोना वैक्सीन के 30 से 40 करोड़ डोज खरीदना चाहती है और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की योजना देश की 20 से 30 फीसदी आबादी को कोरोना टीका देने की है।
 
उन्होंने संभावना जताई कि अगले साल अक्टूबर तक देश की अधिकांश आबादी को कोरोना वैक्सीन का टीका लग जाएगा और तब ही जिंदगी सामान्य होगी।
 
कोरोना वैक्सीन के बारे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये वैक्सीन वायरस के संक्रमण से व्यक्ति का बचाव करने के साथ संक्रमण के प्रसार को रोकने में सक्षम है या नहीं। इस पर अदार पूनावाला ने कहा कि अभी तक उन्हें भी इसका पता नहीं।
 
देश की 20 फीसदी आबादी को जब कोरोना वैक्सीन का टीका लग जाएगा, तब ही भरोसा लौटेगा और धारणा मजबूत होगी। उम्मीद है कि अगले साल सितंबर और अक्टूबर तक हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन उपलब्ध होगी और जीवन सामान्य हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख