shiv chalisa

अफ्रीकी अदालत का फैसला, कोविड 19 मरीजों का सरकारी क्वारंटाइन केंद्रों में रहना आवश्यक नहीं

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2020 (11:27 IST)
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के उच्च न्यायालय ने कहा कि अगर कोविड-19 के मरीज स्वयं घर में पृथक रह सकते हैं तो सरकार उन्हें देश के क्वारंटाइन केंद्र में रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। प्रिटोरिया की अदालत के बुधवार को दिए आदेश में देश के पृथक केंद्र में अनिवार्य रूप से रहने के नियम में बदलाव करते हुए कहा कि ऐसा तभी किया जाए, जब संक्रमित व्यक्ति घर पर पृथक रहने में असमर्थ हो।
ALSO READ: कोविड-19 के मामले में भारत सातवां सर्वाधिक प्रभावित देश
कोरोना वायरस से निपटने की सरकार की योजना को यह दूसरा बड़ा झटका है। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अन्य आदेश में कहा था कि राष्ट्रीय लॉकडाउन के कुछ नियम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। देश में पिछले 68 दिन से लॉकडान जारी है।
 
अदालत ने बुधवार को एक संगठन 'एफ्रीफोरम' की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया जिसमें उसने कहा था कि सरकार का कोविड-19 संक्रमित किसी भी व्यक्ति को देश के पृथक केंद्रों में रहने के लिए मजबूर करना व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।
 
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह नियम निम्नानुसार लागू होगा और इसकी ऐसे व्याख्या की जाएगी कि यदि कोई भी व्यक्ति जिसे क्लिनिकली या प्रयोगशाला जांच से कोविड-19 होने की पुष्टि हो जाए या जो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो, उसे देश के कोविड-19 केंद्रों या अन्य निर्धारित स्थानों पर पृथक रहना होगा लेकिन तभी अगर वह स्वयं घर में पृथक रहने में असमर्थ हो या पृथक रहने के नियमों का उल्लंघन करे।
 
अदालत ने स्वयं को दूसरों से अलग करने और स्वयं पृथक रहने के नियम भी तय किए। अदालत ने कहा कि स्वयं को अलग करने और स्वयं पृथक रहने के लिए व्यक्ति को एक अलग कमरे में रहना होगा, जहां कोई और व्यक्ति न सोए और न वक्त बिताए। हालत बिगड़ने पर वह व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने या वहां लौटने में सक्षम हो। दक्षिण अफ्रीका में अभी तक कोविड-19 के 35,812 मामले सामने आए हैं जिनमें से 17,291 लोग ठीक हो चुके हैं और 705 लोगों की जान जा चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख