कोरोना के बाद अब केरल में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, सूअरों में हुई बीमारी की पुष्टि

Webdunia
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (12:19 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के मानन्थावाद्य स्थित 2 पशुपालन केंद्रों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' (एएसएफ) के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में नमूनों की जांच के बाद जिले के 2 पशुपालन केंद्र के सूअरों में इस बीमारी की पुष्टि हुई।
 
पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक केंद्र में कई सूअरों की मौत के बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। अधिकारी ने कहा कि अब उसके परिणाम में इस बुखार की पुष्टि हुई है। दूसरे केंद्र में 300 सूअरों को मारने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
 
राज्य ने इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार के आगाह करने के बाद जैव सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया था। केंद्र सरकार ने बताया था बिहार और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' के मामले सामने आए हैं। 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' बेहद संक्रामक और घातक बीमारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीक्षा और पिंडदान के समय भावुक नजर आईं ममता कुलकर्णी

मैं एकमात्र जादूगर हूं, जो मुफ्त बिजली दे सकता है : अरविंद केजरीवाल

सोना ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पहली बार 83 हजार के पार

भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए तैयार, बशर्ते...

सांसद संजय सिंह ने कोर्ट से कहा- मुख्‍यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलूंगा

सभी देखें

नवीनतम

आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

UCC अधिनियम में उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों को प्रिविलेज्ड वसीयत

Union Budget 2025 : कठिन दौर से गुजर रहे कोटा को बजट से है ये उम्मीद

Indore में स्कूल में मार्चपास्ट के 8वीं के छात्र की मौत, परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

हारून यूसुफ की प्रोफाइल, 8वीं बार बल्लीमारन से मैदान में, क्या इस बार लगेगा जीत का दांव

अगला लेख