Hanuman Chalisa

कोरोना के बाद अब महंगाई की मार, डीजल में तेजी के बाद अब 20-25 फीसदी महंगा होगा मालभाड़ा

ट्रक ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दिए संकेत

विकास सिंह
गुरुवार, 25 जून 2020 (19:30 IST)
भोपाल। देश के इतिहास में डीजल के दाम पहली बार 80 रुपए के पार पहुंचने के बाद अब लोगों पर महंगाई की बड़ी मार पड़ने जा रही है। डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब ट्रक ऑपरेटर मालाभाड़े में बड़ा इजाफा करने जा रहे है इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

देश में पहली से ही कोरोना की मार झेल रहे लोगों पर अब महंगाई की चौतरफा मार पड़ेगी। ट्रक ऑपरेटर एंव ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती कहते हैं कि अब हमारे पास माल भाड़ा बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 

डीजल की कीमतों को लेकर ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपनी बैठक बुलाई है और इसमें मालाभाड़े में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। वेबदुनिया से बातचीत सीएल मुकाती कहते हैं कि पहले से ही लॉकडाउन के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबार दम तोड़ रहा है वहीं अब डीजल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद अब खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है। 
ALSO READ: Analysis Report: इतिहास में डीजल पहली बार 80 रुपए के पार,एक्सपर्ट से जानें बढ़ रही कीमतों की वजह ?
मालभाड़े में इजाफे का सीधा आम जनता की जेब पर पड़ेगा और पहले से कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए ये एक बड़े झटके से कम नहीं होगा। डीजल के दाम बढ़ने का असर अब बाजार में रोजमर्रा की वस्तुएं पर भी दिखने लगा है। फल,सब्जी और अनाज के दाम अचानक से थोक और खुदरा बाजार में बढ़ गए है।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अगला लेख