इंदौर जिले में बुधवार से सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 26 मई 2020 (20:33 IST)
इंदौर। इंदौर कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने 27 मई से सभी सरकारी कार्यालय खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना महामारी के कारण 29 मार्च से इंदौर जिले में अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय और निगम विभागों के कार्यालय बंद हैं, लेकिन अब ये सभी कार्यालय कुछ शर्तों के साथ बुधवार से खुलने जा रहे हैं।
 
इससे पहले 18 मई को जारी आदेश में कहा था कि सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों को न्यूनतम 50 प्रतिशत तक की सीमा तक उपस्थिति रहने हेतु अनुमति प्रदान की जाती है।

इन कार्यालयों के अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत तक रहेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र को कर्फ्यू पास के रूप में मान्य किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि समय समय पर जारी शासन निर्दशों व स्थानीय स्तर पर जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी आवश्यक चिकित्सीय मापदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा।

उपरोक्त सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना होगा और सेनेटाइजर ग्लब्स का उपयोग करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख