khatu shyam baba

सोशल मीडिया पर कोरोना से जुड़ी भ्रामक जानकारी पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई, अब एम्बुलेंस की दरें भी होंगी तय

विकास सिंह
मंगलवार, 4 मई 2021 (23:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना आपदा काल में अस्पतालों के बाद अब एम्बुलेंस वालों की मनमानी रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी अस्पताल निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क न वसूल सके, वहीं एम्बुलेंस की दरें भी तय की जाएं।

ALSO READ: MP:कोरोना महामारी से अब तक 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई : जीतू पटवारी
बैठक के बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि कोरोना के आपदा काल में एम्बुलेंस संबंधी शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही हैं इसलिए अब राज्य स्तर से एम्बुलेंस की दरें तय की जाएंगी जिससे जनता को अनावश्यक परेशानी न हो, वहीं आपदाकाल में सोशल मीडिया पर कोरोना के संबंध में भ्रामक जानकारियां पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।
 
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम इत्यादि पर कोरोना के संबंध में विभिन्न प्रकार की भ्रामक जानकारियां पोस्ट की जा रही हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियां पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ऑक्सीजन, दवाओं एवं वैक्सीन के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई ‌करेगी।

ALSO READ: कोरोना संकट : दुनियाभर के देशों से आ ही है भारत को मदद
 
बैठक में जिलेवार समीक्षा में पाया गया इंदौर में कोरोना के सर्वाधिक 1805 नए प्रकरण आए हैं। भोपाल में 1673, ग्वालियर में 1096, जबलपुर में 711, रतलाम में 355, रीवा में 330, उज्जैन में 325, मंदसौर में 278, सीधी में 252, सतना में 248, धार में 240, सागर में 233, अनूपपुर में 223, शिवपुरी में 220, नरसिंहपुर में 216 तथा टीकमगढ़ में 205 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं।

गृहमंत्री ने 5 मई से प्रारंभ होने वाले 18+ वैक्सीनेशन के लिए पात्र सभी लोगों से पोर्टल पर पंजीयन कराने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि पंजीयन उपरांत मैसेज प्राप्त होने पर ही टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन सेंटर जाएं। लोगों को असुविधा और संक्रमण से बचाने के लिए भी अस्पतालों के अन्यत्र वैक्सीनेशन सेंटर खोले जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही अपील की है कि वैक्सीनेशन के लिए अनावश्यक भीड़ न लगाएं व अपना नंबर आने पर ही वैक्सीनेशन कराएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

LIVE: ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

अगला लेख