Hanuman Chalisa

COVID-19 : अमेरिका में Corona से 5 लाख से अधिक लोगों की मौत, सबसे अधिक प्रभावित है न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (09:07 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.16 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 2.87 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 5,16,456 पहुंच गई है, जबकि संक्रमितों की संख्या 2,87,14,851 हो गई है।

अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 47,818 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 23,321 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 52,588 लोगों की मौत हो चुकी है।

टेक्सास में इसके कारण 44,184 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं, फ्लोरिडा में कोविड-19 से 31,135 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 22,803, मिशीगन में 16,544, मैसाचुसेट्स में 16,182, जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 24,062 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख