Hanuman Chalisa

अमेरिका में बढ़ा कोरोना का कहर, प्रतिदिन आ रहे 150000 से ज्‍यादा नए मामले

Webdunia
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (00:53 IST)
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से निजात मिलने की उम्मीद के बीच अमेरिका में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। अमेरिका में अब प्रतिदिन औसतन 1,50,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं, जो जनवरी के बाद कभी भी इतने मामले नहीं आए थे। प्रतिदिन करीब 1500 मृत्यु हो रही है।

वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मरीजों से अस्पताल भर रहे हैं, बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और कुछ जगहों पर कोरोना वायरस से काफी मौतें हो रही हैं। कहीं कहीं महामारी के बाद सबसे अधिक मौत हो रही हैं।

स्कूलों ने अपनी कक्षाओं को फिर से खोल दिया था, वे अब प्रकोप के कारण अचानक दूरस्थ शिक्षा में वापस आ रहे हैं। मास्क और टीके की आवश्यकताओं को लेकर कानूनी विवाद तेज हो गई है और हिंसा भड़क रही है, जिससे खतरा और बढ़ रहा है।

अमेरिका में महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 6,50,000 से अधिक है। अनुमान है कि यह एक दिसंबर तक मृतकों की संख्या बढ़कर 7,50,000 से अधिक हो जाएगा।इस गर्मियों में अमेरिका में कोविड-19 से निजात मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उम्मीद को झटका लगता दिख रहा है।

अमेरिकी टीकाकरण अभियान शुरू होने के छह महीने से अधिक समय बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश की वायरस से आजादी का जश्न मनाने के लिए चार जुलाई को व्हाइट हाउस में पार्टी आयोजित की थी। एल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ. स्टेन वर्मुंड ने कहा कि इस गर्मी में वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण का प्रसार बढ़ रहा है।
ALSO READ: Coronavirus : तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, गृह मंत्रालय के पैनल ने PMO को सौंपी रिपोर्ट
जून से अगस्त तक संकट तेजी से बढ़ा। पूरे जून में कोविड-19 के लगभग 4,00,000 मामले आए थे। इसी संख्या तक पहुंचने में पिछले सप्ताह महज तीन दिन लगे। अमेरिका में अगस्त में 26,800 मौतें हुईं और 42 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। अमेरिका में अब प्रति दिन औसतन 1,50,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं, जो जनवरी के बाद कभी भी इतने मामले नहीं आए थे। प्रति दिन करीब 1,500 मृत्यु हो रही है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, TMC में बड़ी टूट, 20 सांसद NDA में होंगे शामिल!

मध्यप्रदेश में ऑपरेशन लोटस से राज्यसभा चुनाव में खिलेगा कमल?

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

राजेश एक्सपोर्ट्स के 15 लाख करोड़ के भंवर में फंसा LIC का पैसा! क्या डूब जाएगी आम निवेशकों की गाढ़ी कमाई?

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के गेमप्लान में फंसी कांग्रेस, तीसरे उम्मीदवार की एंट्री से क्रॉस वोटिंग का खतरा

अगला लेख