Hanuman Chalisa

हैरिस ने मोदी को फोन कर दी सूचना, भारत में कोविड का टीका बनाएगा अमेरिका

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (16:36 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन करके सूचित किया है कि उनका देश कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत समेत अनेक देशों में टीका उत्पादन की रणनीति पर काम कर रहा है।

ALSO READ: कमला हैरिस ने PM मोदी से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सरकारी सूत्रों के अनुसार हैरिस ने गुरुवार की रात में हुई इस बातचीत में मोदी को बताया कि अमेरिका ने वैश्विक वैक्सीन शेयरिंग रणनीति के तहत कोविड के टीके के अन्य देशों में उत्पादन करने की योजना बनाई है जिनमें भारत भी शामिल है।  मोदी ने अमेरिका के इस निर्णय तथा अमेरिका सरकार, कारोबारी समूहों एवं प्रवासी समुदाय द्वारा हाल में भारत की दी गई सहायता के लिए हैरिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 
दोनों नेताओं ने टीका उत्पादन सहित अमेरिका एवं भारत के बीच स्वास्थ्य सप्लाई चेन को मजबूत करने के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने इस महामारी के मानव स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए क्वाड वैक्सीन इनीशिएटिव तथा भारत-अमेरिकी साझेदारी की संभावनाओं एवं क्षमता पर भी चर्चा की।
 मोदी ने आशा व्यक्त की कि वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य सामान्य होते ही उन्हें हैरिस का भारत में स्वागत करने का अवसर मिलेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख