Hanuman Chalisa

अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, चिंतिंत बॉलीवुड ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (08:04 IST)
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी। कई बॉलीवुड स्टार्स समेत दोनों के प्रशंसकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ALSO READ: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन Corona पॉजिटिव, नानावटी अस्पताल में भर्ती
मलयालम अभिनेता ममूटी ने ट्वीट कर कहा, ‘आप शीघ्र स्वस्थ हों।‘ कुणाल कोहली ने लिखा, ‘ध्यान रखें सर। हम सभी आपसे प्यार करते हैं। हम आपके उस ट्वीट का इंतजार कर रहे हैं जिसमें लिखा होगा कि आप ठीक हैं और वापस घर जा रहे हैं।‘

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा कि वह अमिताभ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं। दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू और दुलकर सलमान के अलावा पंकज त्रिपाठी, निमरत कौर, राजकुमार राव और निर्देशक हंसल मेहता ने भी अपने संदेश में अमिताभ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सोनम कपूर ने ट्वीट किया, ‘अमित अंकल शीघ्र स्वस्थ हों। मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।‘

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके शीघ स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, ‘अमिताभ बच्चन जी की जांच में कोविड-19 की पुष्टि की जानकारी मिलने पर बहुत दुख हुआ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही हूं। सीनियर बच्चन जल्दी स्वस्थ हों।‘



मुंबई के नानावती अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है, उन्हें हल्के लक्षण हैं। उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

कोविड-19 संकट की शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं और महामारी के बारे में जागरूकता फैलाते रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

CM योगी का गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरा: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

अगला लेख