Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस से संकट में ग्रेट अंडमानी जनजाति, 10 लोग Covid-19 से संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (08:15 IST)
पोर्ट ब्लेयर। ग्रेट अंडमानी जनजाति के 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में इस जनजाति के लोगों की संख्या बहुत ही कम रह गई है। हाल ही में पोर्ट ब्लेयर में इस जनजाति के लोगों के 6 सदस्यों के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्ट्रेट द्वीप पर एक दल को भेजा था।

ALSO READ: जब तक वैक्‍सीन नहीं बन जाती, तब तक यह है कोरोना का इलाज
स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक और नोडल अधिकारी अविजित रॉय ने कहा कि 37 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से ग्रेट अंडमानी जनजाति के चार और सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई। रॉय ने कहा कि संक्रमितों में से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ को घर में पृथक-वास में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस जनजाति के 50 से कुछ अधिक लोग ही बचे हैं।
 
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,985 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 के 2,309 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 के 41 मरीजों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख